ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

31 अगस्त को खत्म हो चुका है कंट्रेक्ट, सरकार ने नया लेटर अभी तक नहीं भेजा

अमृतसर: आऊटसोर्स कोरोना मुलाजिम यूनियन मेडिकल कॉलेज में प्रिंसिपल ऑफिस के सामने प्रदर्शन करते हुए।पंजाब के अमृतसर में सरकारी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत आऊटसोर्स हेल्थ वर्कर शुक्रवार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पंजाब में बनी 7 लैबों में सभी 400 के करीब कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिसके चलते टेस्ट से संबंधित काम प्रभावित हुए। कर्मचारियों ने सरकार से उनका कंट्रेक्ट रीन्यू करने की अपील की है।आऊटसोर्स हेल्थ वर्कर आशा रानी ने बताया कि सरकार के साथ उनका हर साल कंट्रेक्ट होता है, जो 31 अगस्त को खत्म हो गया। लेकिन सरकार ने अभी तक उनके कंट्रेक्ट को री-न्यू नहीं किया गया। एक हफ्ता इंतजार करने के बाद सरकार ने शुक्रवार प्रदर्शन करने का फैसला किया। आशा रानी ने बताया कि वर्करों की तरफ से पहले भी कई बार विधायकों व मंत्रियों को ज्ञापन भेजे गए। लेकिन किसी ने उनकी सुनवाई नहीं की। अगर सरकार ने अभी भी उनकी नहीं सुनी तो वे जल्द सेहत मंत्री के घर का घेराव करेंगे।सरकार शोषण करना बंद करेआशा रानी ने बताया कि 7 लैब में 300 के करीब आऊटसोर्स कंट्रेक्ट कर्मचरियों को पक्का करने का वादा किया था। लेकिन किसी भी वर्कर को पक्का नहीं किया गया। इस बार तो उनके कंट्रेक्ट को भी रीन्यू नहीं किया गया। सरकार हर बाद उनसे झूठे वादे करती है। इस बार यह प्रदर्शन तब तक चलता रहेगा, जब तक सरकार उनकी मांगों को मान नहीं लेती।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.