कार शोरूम में आग लगने से महिला की मौत
झारखंड के पलामू जिले में एक शोरूम आग लगने से 80 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। आग की वजह से 300 दोपहिया वाहन जलकर भी खाक हो गए। आग की घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे मेदिनीनगर कस्बे में हुई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हादसे की शिकार हुई महिला शौरूम के मालिक की मां थी। कार का गोदाम मालिक के आवास से जुड़ा हुआ हैं। स्थानीय पुलिस थाने के प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि महिला की मौत दम घुटने से हुई है। अभी आग लगने की वजह की जांच की जा रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.