ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खुली जीप में बैठकर जेपी नड्डा ने किया रोड शो

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय समिति की बैठक रायपुर में हो रही है। इसके साथ ही बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी रायपुर में पहुंच गए हैं। उन्होंने खुली जीप में रोड शो भी किया।

तेलीबांधा से बीजेपी कार्यालय तक चले जेपी नड्डा के रोड शो में हजारों कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी इस दौरान मौजूद थे। जेपी नड्डा साइंस कॉलेज मैदान में बूथ अध्यक्ष स्तर तक के पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ की बीजेपी प्रभारी डी पुरंदेश्चरी ने नड्डा का गमछा पहनाकर स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर मंच से नड्डा ने अभिवादन स्वीकार किया। एयरपोर्ट से ही नड्डा के साथ हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे। छत्तीसगढ़िया अंदाज में उनका स्वागत हुआ। सरगुजा, जशपुर और बस्तर के आदिवासी कलाकारों ने प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।बीजेपी कार्यालय को गेंदे के फूल की लड़ियों और केले के पत्तों से सजाया गया है। कार्यालय में स्वागत के लिए नगाड़े बजाए जा रहे हैं। रोड शो के बाद नड्डा कुछ देर स्थानीय नेताओं से भी मिलने वाले हैं। छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहली बार आए नड्डा पार्टी और संघ के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जेपी नड्डा शुक्रवार को पार्टी के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अगले तीन दिन वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय समन्वय बैठक में शामिल होंगे।

वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को प्रदेश के 33वें जिले के तौर पर मनेंद्रगढ़ को मान्यता दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.