भारत जोड़ो यात्रा के तहत कांग्रेस ने निकाली पदयात्राएं
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अखिल भारतीय भारत जोड़ो यात्रा के तहत शहर में कई ब्लॉक में पदयात्राएं निकाली गई। इसी क्रम में हवामहल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने सुभाष चौक से पदयात्रा निकाली। हवामहल विधानसभा क्षेत्र के हवामहल और जलमहल दोनों ब्लॉकों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए। शहर के अन्य ब्लॉक में भी ऐसी यात्रा निकाली गई। कांग्रेस ने 7 सितम्बर से राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है। इसी यात्रा के साथ प्रदेशों में भी ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देश पर ब्लॉक स्तर पर पदयात्राएं निकाली गई।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.