ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पत्थर खदान में घुसकर नशेड़ियों ने मचाया उत्पात

दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम छाटा स्थित पत्थर खदान में बीती रात कुछ नशेड़ियों ने जमकर उत्पात मचाया। सभी युवा गोड़पेंड्री गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के मताबिक, पत्थर खदान रीता सिंह के नाम पर है। ये खदान कई महीनों से बंद पड़ी है। इस कारण यहां सिर्फ एक केयर टेकर रहता है। बीती देर रात गोड़पेंड्री गांव के कुछ युवक नशे की हालत में यहां पहुंचे। उन्होंने गाली गलौज करते हुए कार्यालय का दरवाजा खुलावाया। जब केयर टेकर ने दरवाजा नहीं खोला तो दादागिरी करते हुए उन्होंने दरवाजा ही तोड़ दिया। इसके बाद केयर टेकर को बंधक बना लिया।केयर टेकर ने बताया कि तीन आरोपी थे। उन लोगों ने कार्यालय के अंदर खिड़की, आलमारी, टेबल सहित अन्य समान तोड़ डाला। वारदात को अंजाम देकर जब वह भागने लगे तब उन्होंने केयर टेकर को छोड़ा। जिसके बाद केयर टेकर ने घटना की जानकारी खदान मालिक को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.