केन्द्र का पंजाब पुलिस को तीसरा अलर्ट, बंबीहा गैंग लॉरेंस और जग्गू को कर सकते है टारगेट
लुधियाना: पंजाब में बंबीहा गैंग और लॉरेंस गैंग आपस में कभी भी भिड़ सकते है। मुसेवाला कत्ल कांड के बाद मुख्य साजिशकर्ता गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गु भगवानपुरिया को बंबीहा गैंग टारगेट कर सकता है। बता दें केन्द्रीय खुफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को ये तीसरा अलर्ट इनपुट भेजा है जिसे लेकर अब पंजाब पुलिस भी सतर्क हो चुकी है।मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस की जान को खतरा होने के चलते इसी वजह से गुरूवार को भी उसे खरड़ कोर्ट में पेशी दौरान ट्विस्ट आ गया था। पहले पुलिस ने कहा कि लॉरेंस की पेशी वीडियो कान्फ्रेंसिंग से कराई जा रही है। इसके बाद अचानक कड़ी सुरक्षा में उसे गुपचुप खरड़ कोर्ट लाया गया। जहां से उसे फिर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था।हिमाचल के नालागढ़ कोर्ट में फायरिंग की जिम्मेवारी बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर ली थी। जिसमें कौशल चौधरी ने लिखा था कि नालागढ़ कोर्ट में फायरिंग लॉरेंस गैंग ने नहीं बल्कि बंबीहा गैंग ने की है। चौधरी ने लिखा था कि वह शूटर सन्नी लेफ्टी को छुड़ाने के लिए गए थे। बंबीहा गैंग के 6 लोगों को दिल्ली स्पेशल सेल की पुलिस ने पकड़ा है जिन्होंने पूछताछ में यह बताया कि बंबीहा गैंग ने लॉरेंस और जग्गू को पेशी के समय पुलिस कस्टडी में टारगेट करना है।इस बात के बाद पंजाब पुलिस अब अलर्ट मोड पर आ चुकी है। एजेंसियों ने इस संबंध में पंजाब पुलिस को इनपुट दिया है और सतर्कता बरतने को कहा है। इनपुट में कहा गया है कि पुलिस चौकस रहे, क्योंकि बंबीहा गैंग किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है।खुफिया एजेंसियों का मानना है कि गैंगस्टरों की तरफ से अगर कोई बड़ी वारदात होती है तो यह राज्य में गैंगवार के हालात भी बन सकते है। गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने के लिए बंबीहा ग्रुप लगातार सोशल मीडिया पर दावा कर रहा है। वहीं, पिछले दिनों पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव और जेल मंत्री हरजोत बैंस को भी ई-मेल से धमकी मिल चुकी है। खुफिया एजेंसियों की ओर से कहा गया है कि पंजाब में बड़ी गैंगवार हो सकती है।मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब लाई है पुलिसलॉरेंस को पंजाब पुलिस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल केस में तिहाड़ जेल से लाई थी। उस पर आरोप है कि उसके कहने पर कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने मूसेवाला का कत्ल कराया। इसमें गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया, लिपिन नेहरा, अनमोल, सचिन थापन जैसे कई गैंगस्टर शामिल हैं। इनमें से 24 आरोपियों के खिलाफ पुलिस कोर्ट में चालान भी पेश कर चुकी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.