ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुरादाबाद के नवाबपुरा इलाके में चामुंडा मंदिर की घटना, 2 के खिलाफ FIR

मुरादाबाद: मुरादाबाद के नवाबपुरा में मंदिर पर लगी भीड़। मुरादाबाद में शुक्रवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने अमन में पलीता लगाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी की वजह से माहौल को बिगड़ने से पहले संभाल लिया गया।मामला मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में नवाबपुरा सैनियों वाली बस्ती में स्थित चामुंडा मंदिर का है। मंदिर में हडि्डयां और मांस के टुकड़े पड़ा देख स्थानीय लोग भड़क गए। तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।SP सिटी बोले-सत्यता की जांच कर रही पुलिसSP सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मंदिर में कुछ आपत्तिजनक फेंके जाने की शिकायत स्थानीय निवासियों ने की थी। पुलिस उनकी तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर रही है। एसपी सिटी ने बताया कि, मंदिर के ठीक बराबर में एक घर में सगाई का प्रोग्राम था। यह जांच का विषय है कि जानबूझकर मंदिर में आपत्तिजनक चीजें फेंकी गई थीं या फिर अनायास ही कुछ गिरा है। पुलिस इस बारे में गहराई से जांच पड़ताल कर रही है।मुकदमा लिखाने वाले प्रेमशंकर।आक्रोशित महिलाओं की भीड़ मंदिर पर जुटीमंदिर में हडि्डयां और मांस के टुकड़े पड़े होने की सूचना पर सैनियों वाली बस्ती में रहने वाली महिलाओं की भीड़ मंदिर पर जुट गई। महिलाओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई काे लेकर हंगामा किया। इस बीच मामले में तहरीर देने वाले प्रेम शंकर ने बताया,” हमने पहले भी इस तरह की चीजें मंदिर में एकाध बार पड़ी देखी थीं। लेकिन उस समय यह सोचकर पुलिस में शिकायत नहीं की गई कि किसी से गलती से गिर गया होगा। लेकिन शुक्रवार को फिर से जब हड्‌डी और मांस पड़ा देखा तो पड़ोसी से शिकायत की। मुझे और मोहल्ले के लोगों को पूरा शक पड़ोस में रहने वाले बदलू पहलवान के दो लड़कों पर है। क्योंकि इनके घर पर सगाई की पार्टी चल रही थी। उन्हीं के घर से मंदिर में यह चीजें फेंकी गई हैं। हमने बदलू के बेटों लल्ला और असलम के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.