ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हैदराबाद में भगवान गणेश के लड्डू की हुई नीलामी, 24 लाख रुपये में बिका

हैदराबाद। देशभर में भगवान गणेश उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। देश के कई इलाकों में भगवान गणेश के भव्य पंडाल देखने को मिल रहे हैं। इस बीच, हैदराबाद में भगवान गणेश जी के लड्डू की नीलामी की गई है। बालापुर गणेश का ये लड्डू 24.60 लाख रुपये में नीलाम हुआ है, इसका वजन 21 किलो है। भगवान गणेश के लड्डू को खरीदने वाले शख्स का नाम वी लक्ष्मण रेड्डी है। बिजनेसमैन लक्ष्मण बालापुर गणेश उत्सव समिति के सदस्य भी हैं।
हैदराबाद में मशहूर बालापुर गणपति भगवान के 21 किलोग्राम के लड्डू की नीलामी की गई है। इसका 24.60 लाख रुपये में ब्रिकी होना एक रिकॉर्ड है। इस साल लड्डू को बालापुर इलाके के टीआरएस नेता वांगेटी लक्ष्मा रेड्डी ने  सबसे ऊंची बोली लगाकर हासिल किया है। साल 2021 में लड्डू के लिए 18.90 लाख रुपये की बोली लगाई गई थी। 2019 में लड्डू के लिए 17.60 लाख रुपये की बोली लगाई गई थी।
वहीं 2018 में लड्डू को 16.60 लाख रुपये की कीमत पर नीलाम किया गया था। साल 2020 में कोरोना के कारण नीलामी रद्द कर दी गई थी और बालापुर गणेश लड्डू को मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को सौंप दिया गया था। लड्डू की नीलामी का इतिहास काफी पुराना है और यह साल 1994 से चला आ रहा है। पहले लड्डू को एक भक्त ने 450 रुपये में खरीदा था और तबसे यह परंपरा जारी है।  हैदराबाद में गणपति प्रतिमा विसर्जन के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात कर रखी है, तेलंगाना सरकार ने 9 सितंबर को छुट्टी घोषित की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.