ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर ने निकाली वैकेंसी

भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर विभिन्न पदों पर जॉब का शानदार मौका दे रहा है। इसके अनुसार, नर्स, साइंटिफिक असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट बी, साइंटिफिक सी, सब ऑफिसर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इस पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 12 सितंबर 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को recruit.barc.gov.in पर जाकर लॉगइन करना होगा।

साइंटिफिक असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बीएससी में 60% अंकों होने चाहिए। इसके अलावा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी 60% अंकों के साथ या B.Sc  में 60% अंक होने चाहिए। वहीं नर्स पद पर आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के लिए 12 वीं की परीक्षा पास होने के साथ नर्सिंग एंड मिडवाइफरी में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना जरूरी है। साथ में स्टेट नर्सिंग काउंसिल से नर्स के रूप में वैलिड रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। सबऑफिसर /बी पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया विभिन्न चरणों में आयोजित होने वाली परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिनमें लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट / टाइप टेस्ट , दस्तावेज़ सत्यापन फेज शामिल हैं। वहीं इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.