ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यूक्रेन का दावा, रूस हथियारों के संकट से जूझ रहा, माइक्रोचिप की कमी के कारण हथियारों का संकट

कीव । रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 6 माह से ज्यादा हो चुके हैं। रूस अमेरिका सहित कई देशों से प्रतिबंध भी झेल रहा है, इसका असर दिखाई देने लगा है। इधर यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस हथियारों के संकट से जूझ रहा है। उसके पास ज्यादा मिसाइल नहीं बची हैं। माइक्रोचिप की कमी के कारण उसके पास हाइपरसोनिक हथियारों का भी ‘सीमित स्टॉक’ ही बचा है। रिपोर्टों के अनुसार, शुरू में अनुमान से अधिक मिसाइलों को खोने के बाद, मॉस्को इन सेमीकंडक्टर माइक्रोचिप्स को हासिल करना चाहता हैं।
रिपोर्ट के अनुसार मई में यूक्रेन ने घोषणा की कि रूस कंप्यूटर और रेफ्रिजेरेटर जैसे उपकरणों से माइक्रोचिप्स लेकर इसका उपयोग कर रहा है। माइक्रोचिप्स की समस्या एक संकट बन गई क्योंकि रूस को घटते माइक्रोचिप्स के कारण आधुनिक सटीक मिसाइलों के बजाय पुराने सोवियत युग के रॉकेटों की ओर रुख करना पड़ा।
यूक्रेनी प्रधानमंत्री डेनिस शमीहाल ने अनुमान लगाया कि रूस केवल चार दर्जन हाइपरसोनिक मिसाइलों तक सीमित है। उन्होंने कहा कि ये वे मिसाइलें हैं जिनके पास माइक्रोचिप्स के कारण सटीकता है। लेकिन रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण, इस हाई-टेक माइक्रोचिप की डिलीवरी बंद हो गई है, और उनके पास इन स्टॉक को फिर से भरने का कोई तरीका नहीं है। गौरतलब है कि रूस के पास तीन प्रकार के हाइपरसोनिक हथियार हैं,  सेमीकंडक्टर चिप्स हाइपरसोनिक हथियारों, स्पेस सेंसर और यहां तक कि स्टील्थ एयरक्राफ्ट का एक अनिवार्य हिस्सा है। मॉस्को को युद्ध जारी रखने के लिए इन सेमीकंडक्टर चिप्स की काफी आवश्यकता है। माइक्रोचिप अमेरिका, जर्मनी, नीदरलैंड, ब्रिटेन, ताइवान और जापान की कंपनियों द्वारा बनाए जाते हैं। अगर रूस किसी तरह माइक्रोचिप की कमी को पूरा करता है, तब युद्ध और लंबा चल सकता है, जो यूक्रेन के लिए घातक होगा।
यूक्रेन सुपरसोनिक और हाइपरसोनिक दोनों प्रकार की मिसाइलों के लिए जरूरी उच्च तकनीक वाले माइक्रोचिप्स को रूस को हासिल करने से रोकने को लेकर लगातार प्रतिबद्ध है। उसने दुनिया भर के देशों से आग्रह किया है कि वह रूस को सेमीकंडक्टर्स, ट्रांसफॉर्मर, कनेक्टर, केसिंग, ट्रांजिस्टर, इंसुलेटर और अन्य पार्ट्स के लिए मदद ना करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.