भाजपा ने बिहार, एमपी-सीजी, हरियाणा, झारखंड समेत 15 राज्यों के प्रभारी बदले
नई दिल्ली भाजपा ने 15 राज्यों के प्रभारी बदल दिए हैं। इनमें बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब और राजस्थान भी शामिल हैं। लक्ष्मीकांत वाजपेयी को झारखंड का प्रभारी बनाया गया। विनोद तावडे बिहार के प्रभारी बनाए गए हैं। भूपेंद्र यादव के केंद्रीय मंत्री बनने से यह पद खाली हुई था। हरीश द्विवेदी बिहार के सह प्रभारी रहेंगे। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब हरियाणा भाजपा के नये प्रभारी बनाए गए हैं। अभी हरियाणा की जिम्मेदारी विनोद तावड़े के पास थी। बता दें, भाजपा ने अभी से लोकसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी है। साथ ही इस साल और अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों पर भी पार्टी की नजर है।
बिहार : विनोद तावड़ेछत्तीसगढ़: ओम माथुरदादर नगर हवेली और दमन-दीव: विनोद सोनकर, सांसदहरियाणा: बिप्लब कुमार देबझारखंड: लक्ष्मीकांत बाजपेयीकेरल: प्रकाश जावड़ेकरलक्षद्वीप: राधा मोहन अग्रवालमध्य प्रदेश : पी. मुरलीधर रावपंजाब: विजय रुपाणीतेलंगाना: तरुण चुघचंडीगढ़: विजय रुपाणीराजस्थान: अरुम सिंहत्रिपुरा: महेश शर्मापश्चिम बंगाल: मंगल पाण्डेयनार्थ ईस्ट प्रदेश: संबित पात्रा
– भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के लौटते ही प्रभारी पद से हटाए गए विनोद तावडे
– नए प्रभारी बिप्लब देव को सरकार और संगठन में काम करने का जबरदस्त अनुभव
– विनोद तावड़े को बिहार भाजपा का प्रभारी बनाकर भेजा, हरियाणवी नहीं थे काम से खुश
– बिप्लब देव के सीएम रहते विवाद सुलझाने भूपेंद्र यादव के साथ त्रिपुरा गए थे विनोद तावडे
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.