ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मध्‍य प्रदेश में अन्य राज्यों से पशुओं के आवागमन पर रोक, मुख्यमंत्री ने कहा-टीकाकरण कराएं

भोपाल। पशुओं में तेजी से फैल रहे त्वचा संबंधी रोग लंपी को देखते हुए प्रदेश में अन्य राज्यों के पशुओं के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिक से अधिक पशुओं का टीकाकरण कराने और बीमारी प्रभावित जिलों से सटे जिलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर प्रदेश में इस रोग की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने पशुपालन विभाग को मार्गदर्शन और सहायता देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने को कहा है। ज्ञात हो कि प्रदेश के पशु चिकित्सा अमले को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है। केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि लंपी बीमारी से प्रदेश में पशुओं की मौत न हो। इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बीमारी के नियंत्रित के लिए प्रभावित ग्रामों और जिलों में पशुओं के आवागमन को प्रतिबंधित किया है। राज्य रोग अन्वेषण प्रयोगशाला भोपाल में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। बीमारी और उससे बचाव के संबंध में जागरूकता के लिए मीटिंग और राज्य स्तरीय युवा संवाद किए जा रहे हैं। यह बीमारी पशुओं में वायरस से होती है। तेज बुखार आना, भूख न लगना, त्वचा पर गठाने और मुंह में छाले आना बीमारी के प्रमुख लक्षण है। यह बीमारी पशुओं से मनुष्यों में नहीं फैलती है। रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, इंदौर, नीमच, बैतूल और खंडवा में इस रोग की पुष्टि हुई है। धार, बुरहानपुर, झाबुआ में पशुओं में इस बीमारी के लक्षणों की सूचना प्राप्त हुई है। प्रदेश के दस जिलों में 2171 पशु बीमारी से प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 1717 पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। अब तक 77 हजार 534 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.