झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
दिल्ली में शनिवार को हुई बारिश से उमस खत्म हो गई और मौसम सुहाना हुआ।लोगों को गर्मी से राहत मिली।दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं।गौरलतब है कि मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई थी, जो सही साबित हुई है।मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 37.7 व न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा।हवा में नमी का स्तर 50 से 85 फीसदी रहा।वहीं, नजफगढ़ में पारा 39.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.