जेब में मिले पहचान पत्र से हुई शिनाख्त, मामा के घर से लौट रहा था गांव
भदोही (संत रविदास नगर): भदोही में शनिवार को युवक का शव बरामद हुआ। वह मां के घर से लौट रहा था।भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के लाठिया गांव में शनिवार को एक 44 वर्षीय युवक का शव नहर से उतराते दिखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त कराई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।गोपीगंज थाना क्षेत्र के सरईमिश्रानी गांव के 44 वर्षीय संतोष मिश्रा का शव शनिवार को नहर से मिला। जेब में मिले पहचान पत्र से पुलिस ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद युवक के परिजनों को सूचना दी।मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतक के भाई ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने मामा के घर गया था। शाम को वह घर वापस आ रहा था।भदोही में नहर में शव मिलने के बाद जुटी भीड़।शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिसमृतक संतोष मिश्रा मुंबई में ऑटो चलाता था। कुछ महीने पहले वह अपने घर आया था। उसके तीन बच्चे हैं। दो बेटी और 1 बेटा। परिजनों ने बताया कि संतोष का किसी से भी कोई विवाद नहीं था।सीओ राम लखन मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.