ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यूरिया वितरण में निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध हो कड़ी कार्यवाही : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जबलपुर क्षेत्र के किसानों के लिए भेजे गए यूरिया में से 70 प्रतिशत यूरिया शासकीय एजेंसियों और 30 प्रतिशत यूरिया निजी एजेंसियों से वितरित किए जाने के राज्य शासन द्वारा निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों का उल्लंघन करने वाले जो भी जिम्मेदार है उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। दोषियों को किसी भी स्थिति में छोड़ा नहीं जाएगा। उल्लंघन के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध ऐसी कार्यवाही की जाए, जिससे भविष्य में कोई भी इस तरह के कार्यों में लिप्त होने का साहस न कर सके। जिन जिलों में यूरिया की आवश्यकता है, उनमें पर्याप्त यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान जबलपुर में यूरिया खाद की आपूर्ति के संबंध में कल दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन फॉलोअप की बैठक ले रहे थे। निवास कार्यालय पर हुई बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री शैलेंद्र सिंह, अपर मुख्य सचिव कृषि श्री अजीत केसरी, संभागायुक्त जबलपुर श्री बी. चंद्रशेखर तथा जबलपुर पुलिस एवं जिला प्रशासन और मार्कफेड के अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान को जबलपुर संभागायुक्त ने जानकारी दी कि प्रकरण में दो स्तर पर कार्यवाही की गई है। अब तक तीन लोगों, बिलासपुर निवासी ट्रांसपोटर द्वारिका गुप्ता, भोपाल निवासी जयप्रकाश सिंह और नोएडा के राजेन्द्र चौधरी के विरूद्ध एफआईआर की गई है। जयप्रकाश सिंह और राजेन्द्र चौधरी को हिरासत में ले लिया गया है। जबलपुर के शुभम बिड़ला और नवीन झा से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही यूरिया बरामद करने के लिए विभिन्न गोडाउन पर छापेमारी की कार्यवाही भी जारी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि कोई दोषी बचे नहीं। प्रकरण की वैज्ञानिक तरीके से छानबीन की जाए, साथ ही अनावश्यक किसी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसी भी जिले में किसी भी किसान को खाद की परेशानी नहीं होनी चाहिए। आवश्यक हो तो यूरिया की अग्रिम लिफ्टिंग की जाए। रबी फसल की आवश्यकता का आकलन कर पर्याप्त भंडारण किया जाए। ऐसी स्थिति कहीं निर्मित न हो कि किसानों को लाइन लगा कर या परेशान होकर खाद लेना पड़े। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर अशोकनगर से जिले में खाद की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.