ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री चौहान ने विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर किया पौध-रोपण

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (10 सितम्बर) पर भोपाल के प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी और उनकी माता श्रीमती प्रभा देवी के साथ पौध-रोपण किया। शिक्षिका रही श्रीमती प्रभा देवी ने मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा प्रदेश में की जा रही सी.एम. राइज स्कूल की पहल से प्रभावित होकर उन्हें आशीर्वाद स्वरूप पेन भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में बरगद, नीम, कदम्ब और गुलमोहर के पौधे लगाए। पौध-रोपण में दास्ताऩ-ए-उड़ान संस्था के सर्वश्री आशुतोष सेंगर, अभिषेक त्रिपाठी, भूपेन्द्र यादव तथा शुभम यादव भी सम्मिलित हुए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मनोचिकित्सक डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी के साथ प्रदेशवासियों को “से यस टू लाइफ” का संदेश दिया। डॉ. त्रिवेदी आत्महत्या के विरूद्ध “से यस टू लाइफ” अभियान चला रहे है। उनका मानना है कि वृक्ष हमें आशावाद सिखाते हैं। स्वभाव में लचीलनेपन की सीख हमें पेड़-पौधों से मिलती है। वे बदलाव के समय का कोई प्रतिरोध नहीं करते, अपितु बिना विरोध किए स्वयं को सर्दी, गर्मी, धूप, वर्षा और पतझड़ के अनुसार बदल लेते हैं। वृक्ष हमें बाहरी संकटों से संघर्ष की सीख भी देते हैं। पौधे से वृक्ष बनाना हमें संघर्ष करना सिखाता है। प्राणवायु और फल देने के बाद भी वृक्ष कभी अपने आप को अधिक श्रेष्ठ और दूसरों को कमतर नहीं मानते हैं, क्योंकि विनम्रता ही वृक्ष का स्वभाव है।
संस्था विगत तीन वर्षों से भोपाल, सतना और सागर जिले के बीना में पर्यावरण-संरक्षण के लिए बड़ी संख्या में पौधे रोपित कर चुकी है। साथ ही बेजुबान पक्षियों के लिए सकोरा अभियान भी चलाती है। कोविड महामारी के दौरान संस्था द्वारा राहत गतिविधियों का संचालन भी किया गया।
बरगद का धार्मिक, औषधीय एवं पर्यावरणीय महत्व है। गुलमोहर की सुव्यवस्थित पत्तियों के बीच बड़े-बड़े गुच्छों में खिले फूल इस वृक्ष को अलग ही आकर्षण प्रदान करते हैं। यह वृक्ष औषधीय गुणों से भी समृद्ध है। एंटीबॉयोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है।भारत में हर जगह पाया जाने वाला कदंब का वृक्ष औषधीय गुणों से भरपूर होता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.