ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दोषियों पर कार्रवाई ऐसी हो की दोबारा कोई हिम्मत न कर पाए

जबलपुर । मध्यप्रदेश के जबलपुर में 3 करोड़ का 890 टन यूरिया गायब होने के मामले में सीएम शिवराज के सख़्त तेवर देखने को मिले। मुख्यमंत्री शिवराज ने सीएम हाउस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए फिर अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में अपर मुख्य सचिव, किसान कल्याण, प्रमुख सचिव सहकारिता, जबलपुर कमिश्नर, कलेक्टर, आईजी, एसपी भी शामिल हुए। सीएम शिवराज ने कहा कि गड़बड़ी में जो दोषी है, उनको किसी भी कीमत पर छोडऩा नहीं है। जो बचे हैं उनको जल्दी पकड़ें। ऐसी कार्रवाई करें कि ऐसा काम करने की कोई आगे हिम्मत न कर पाए। कल के निर्देश के पालन को लेकर सीएम ने कलेक्टर कमिश्नर से सवाल किए। कमिश्नर ने बैठक में बताया कि तीन लोग द्वारिका गुप्ता, जयप्रकाश सिंह, राजेंद्र चौधरी पर एफआईआर दर्ज हुई है। जयप्रकाश को भोपाल से गिरफ़्तार कर पूछताछ की जा रही है। छापेमारी में अभी दो गोडाउन में 129 मीट्रिक टन खाद मिला है। जिन भी जिलों में खाद की कमी है, वहां ध्यान दिया जाए। बता दें कि 26 अगस्त को लगभग 2600 टन यूरिया जबलपुर पहुंचा था। ये यूरिया सिवनी, मंडला, डिंडोरी और दमोह की सहकारी समितियों को आंवटित करने के लिए आया था। लेकिन 890 टन यूरिया गायब हो गया। करीब तीन करोड़ रुपए से अधिक का यूरिया सोसायटियों तक नहीं पहुंचा। यूरिया को सरकारी समितियों की जगह प्राइवेट फर्म को पहुंचा दिया गया। इस मामले में कृभको के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेंद्र चौधरी, डीपीएमके ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर द्वारिका गुप्ता, रैक हैंडलर स्टेट मैनेजर जयप्रकाश सिंह के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3, धारा 409, 34 एवं 120-बी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।
ऐसी कार्रवाई करें आगे कोई हिम्मत न करेंमुख्यमंत्री ने कहा कि गड़बड़ी करने वाले कौन है? जिन्होंने प्राइवेट को ज्यादा दिया उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, वह बच नहीं सकते। जो दोषी है उनको किसी भी कीमत पर छोडऩा नहीं है। जो बचे हैं उनकी जल्दी पकड़ें। दोषी कोई न बचे, ऐसी कार्रवाई करें कि ऐसा काम करने की कोई आगे हिम्मत न कर पाए।
सभी जिलों की समीक्षा कर जानकारी देंसीएम ने अधिकारियों को कहा कि कठोर कार्रवाई कर दोषियों को निर्मूल करें। जिन जिलों में खाद की जरूरत है, उनमें खाद की कमी न हो। एडवांस लिफ्टिंग करें और सभी जिलों की समीक्षा कर सीएमओ को बताए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.