ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रबंधन ने सप्ताहभर के अंदर मांग पर सार्थक विचार करने का दिया आश्वासन, कंपनी को 80 करोड़ का नुकसान

दंतेवाड़ा: अंदोलन खत्म कर युवा घर लौट गए।छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रोजगार की मांग को लेकर NMDC के खिलाफ सड़क पर उतरे स्थानीय लोगों ने चौथे दिन आंदोलन खत्म कर दिया है। बताया जा रहा है कि, NMDC प्रबंधन ने महज 1 सप्ताह के अंदर स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग पर सार्थक विचार करने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद 12 ग्राम पंचायत के सैडकों लोग आंदोलन को खत्म कर घर लौट गए हैं। वहीं आंदोलन की वजह से NMDC के बचेली प्लांट में 4 दिनों तक प्रोडक्शन बंद था। जिससे कंपनी को करीब 80 करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ा है।दरअसल, दंतेवाड़ा जिले के नेरली, धुरली, गमावाड़ा समेत लाल पानी प्रभावित 12 पंचायत के सैकड़ों युवक-युवतियां सड़क पर उतरे थे। इनकी मांग थी कि NMDC लेबर सप्लाई के काम में इनकी भर्ती करे। 12 पंचायतों के हर गांव से 10-10 यानी कुल 120 लोगों को रोजगार दिया जाए। हालांकि, इस आंदोलन से पहले रोजगार की मांग को लेकर आवेदन दिया गया था। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की बात कही गई थी। जब निर्धारत समय पर NMDC की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया तो 3 दिन पहले स्थानीय लोगों ने NMDC बचेली चेकपोस्ट के सामने तंबू गाड़ दिया। हर दिन यहां बेरोजगर युवाओं की भीड़ बढ़ती ही गई।आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म हुई।NMDC के अफसरों के साथ स्थानीय नेताओं की कई बैठकें भी हुई थी। लेकिन, सारी बैठक विफल रही। कलेक्टर ने भी NMDC के अफसरों की बैठक लेकर बीच का रास्ता निकालने कहा था। हालांकि, NMDC के अफसरों ने आदिवासी युवाओं की मांग उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही थी। लगातार हो रही बैठकों से निर्णय नहीं निकला। फिर आज आंदोलन के चौथे दिन NMDC के अफसर आंदोलन स्थल पहुंच 1 सप्ताह के अंदर रोजगार देने की मांग पर सार्थक विचार करने का आश्वासन दिए। जिसके बाद आंदोलन खत्म हो गया।चेक पोस्ट के सामने धरने पर बैठे रहे लोग।80 करोड़ का हुआ नुकसानस्थानीय युवाओं के इस आंदोलन से NMDC को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। NMDC बचेली के GM पीके मजूमदार ने बताया कि, प्लांट में प्रोडक्शन बंद था। प्रतिदिन यहां 15 से 20 करोड़ का प्रोडक्शन होता था। ऐसे में काफी नुकसान झेलना पड़ा है। इधर, 4 दिनों तक प्रोडक्शन नहीं होने से कंपनी को करीब 80 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा है। हालांकि, अफसरों ने दावा किया है कि आज शाम से प्रोडक्शन चालू कर दिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.