ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

T20I में भारी रहा है श्रीलंका का पलड़ा  

फैंस की उम्मीदों के विपरीत ही सही लेकिन एशिया कप का कारवां अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। आज होने वाले फाइनल मुकाबले में दुबई के मैदान पर श्रीलंका और पाकिस्तान की टीम एशियन चैंपियन बनने के लिए आपस में भिड़ेगी। पिछली बार जब 2014 एशिया कप में दोनों टीमें फाइनल में भिड़ी थी तो बाजी श्रीलंका के हाथ लगी थी। यहां भी फाइनल मुकाबले से पहले श्रीलंका का पलड़ा भारी नजर आ रहा है और सुपर 4 के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका ने यह साबित भी किया है।एशिया कप में टी20 फॉर्मेट में दोनों टीमें अब तक दो बार भिड़ी है और यहां मुकाबला बराबरी का रहा है। आज के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका की टीम का पलड़ा भारी है क्योंकि सुपर 4 के आखिरी मुकाबले में उसने पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन क्रिकेट खेलते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की थी।सर्वाधिक रन की बात करें तो पाकिस्तान की तरफ से शोएब मलिक ने 16 मैचों में सर्वाधिक 397 रन जबकि श्रीलंका की तरफ से तिलकरत्ने दिलशान ने 14 मैचों में 323 रन बनाए हैं। गेंदबाजी की बात करें तो पाकिस्तान की तरफ से सईद अजमल ने सर्वाधिक 14 विकेट लिए हैं तो श्रीलंका की तरफ से 16 मैचों में 16 विकेट झटके हैं।क्रिकेट के इस फॉर्मेट में भी श्रीलंका का पलड़ा भारी रहा है। अब तक हुए मैचों की बात करें तो एशिया कप में इस फॉर्मेट में दोनों टीमें 14 बार खेली है जहां 10 बार श्रीलंका को जीत हासिल हुई है और केवल 4 बार पाकिस्तान ने जीत का स्वाद चखा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.