ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

परिजनों ने किया हंगामा, बोले-ठेकेदार ने की है हत्या, गन्ना क्रेशर पर करता था खरीदारी

लखीमपुर-खीरी: यह तस्वीर सुरेश की है। इसकी शनिवार रात मौत हो गई है।पीलीभीत बस्ती मार्ग स्थित गन्ना क्रेशर पर काम कर रहे युवक की शनिवार को मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों को जांच का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सीतापुर के करो गांव का सुरेश(38) नेशनल हाईवे स्थित कबीरपुर क्रेशर पर खरीदी का काम करता था। परिजनों ने बताया, ” हमारी शनिवार शाम सुरेश से बात हुई थी। उसने कहा था कि मैं अभी काम कर रहा है। काम निपटाने के बाद बात करूंगा। करीब 8:00 बजे साथी ने सूचना दी कि कि सुरेश की हालत बिगड़ गई है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।गन्ना क्रेशर पर युवक की मौत के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन।जांच-पड़ताल में जुटी पुलिसपरिजनों ने आगे बताया, ” हम अस्पताल के लिए निकले ही थे। तभी करीब 8:30 बजे उसके साथ फोन आया। बताया कि सुरेश की मौत हो गई है। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरेश के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।वह खरीदी का काम कर अपने पूरे परिवार का भरण पोषण करता था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.