संजय सिंह बोले निकाय चुनाव में झाड़ू की जरूरत
कानपुर: निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने आयोजित किया कार्यकर्ता सम्मेलन जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह पहुंचेकानपुर में आम आदमी पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने निकाय चुनाव में झाड़ू को जरूरी बताया। आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव में योगी और मोदी के बाद आप को आजमाने की अपील करेंगी।संजय सिंह ने कहा कि नगर निगम चुनाव नजदीक आ रहा है। इस चुनाव में सबसे ज्यादा जरूरत झाड़ू की है। इसलिए प्रदेश की जनता से अपील है की नगर निगम के इस चुनाव में एक मौक़ा आम आदमी पार्टी को भी दे।स्कूल विद सेल्फी से खुल रही सच्चाईआम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में सेल्फी विद सरकारी स्कूल का अभियान चलाया है। जिसमें आमजन का समर्थन मिल रहा है। प्रदेश की जनता द्वारा ऐसी ऐसी सेल्फी भेजी है। जिसमें कई स्कूलों के अंदर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। ऐसा लगता है कोई सरकारी स्कूल ना हो भूत महल हो। यूपी के कई जिलों से ऐसी तस्वीरें योगी सरकार की कलई खोलने का कार्य कर रही हैं।गुजरात के चुनाव चौकाने वाले होंगेसंजय सिंह ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में में बड़े चौकाने वाले परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जनता अरविन्द केजरीवाल को नरेंद्र मोदी के विकल्प के रूप में देख रही है। कांग्रेस वहां छोड़ने की मची भगदड़ के बाद अस्तित्वहीन हो गई है। संजय सिंह ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी एक और प्रदेश में सत्ता हासिल करने जा रही है।राहुल गांधी का भारत जोड़ों नहीं कांग्रेस बचाओ अभियानसंजय सिंह बोले कि कांग्रेस पार्टी में कांग्रेसी छोड़ो अभियान चल रहा है। उसको रोकने के लिए भारत जोड़ो अभियान लेकर आई है कांग्रेस। कभी आनंद शर्मा पार्टी छोड़ते हैं, तो कभी गुलाम नबी आजाद पार्टी छोड़ते हैं। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच में अविश्वास का माहौल बढ़ गया है। कांग्रेस हतासा से जूझ रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.