ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अमृतसर की होली सिटी में लोगों का धरना; एक महीने बाद भी पुलिस खाली हाथ

अमृतसर: होली सिटी में प्रदर्शन करते हुए निवासी।पंजाब के अमृतसर में बीते अगस्त महीने में हुई पेट्रोल पंप मालिक मोहन सिंह के हुए कत्ल के मामले में पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इससे गुस्साए लोगों ने रविवार को होली सिटी में प्रदर्शन किया। लोगों में रोष था कि एक महीने बाद भी पुलिस इस मामले को अभी तक सुलझा नहीं पायी है।होली सिटी में हुए प्रदर्शन में इलाका निवासियों ने बताया कि यहां पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, कपिल शर्मा जैसे वीवीआईपी रहते हैं, लेकिन फिर भी यहां के लोग सुरक्षित नहीं है। बीती 11 अगस्त को पेट्रोल पंप मालिक मोहन सिंह की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। एक महीना बीत जाने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। इतना ही नहीं, पुलिस मौके के कारणों का भी पता लगा पाने में असमर्थ है। जिसके चलते मृतक का परिवार दुख व मानसिक तनाव झेलने को मजबूर है।मौके पर पहुंच पुलिस लोगों से बातचीत करते हुए।कोलोनाइजर ने नहीं दी सुविधाएंइलाकानिवासियों ने इस घटनाक्रम का जिम्मेदार कलोनाइज़र को ठहराया। उन्होंने आरोप लगाए कि कलोनाइज़र ने इलाके में मना कैमरे लगवाए और ना ही उचित सुरक्षा का प्रबंध कर रखा है। यही कारण है कि आरोपी रात के समय आए और कत्ल को अंजाम देकर चले गए।आश्वासन के बाद धरना किया गया खत्मथाना कंटोनमेंट की एसएचओ राजविंदर कौर धरने पर पहुंची। उन्होंने इलाका निवासियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। उनके पास मामले को लेकर अच्छी लीड्स भी हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.