ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खाना न मिलने पर पत्नी की तवे से पीट-पीटकर की हत्‍या 

नोएडा में सेक्टर-66 के श्रमिक कुंज में शनिवार सुबह समय पर खाना नहीं बनाने से गुस्साए पति ने पत्नी के चेहरे, सिर और अन्य हिस्सों पर तवे से कई वार कर हत्या कर दी। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। बांका, बिहार निवासी अनुज ऑटो चलाता है। अनुज की एक बेटी और बेटा हैं। बेटी बिहार में रह रही है। सुबह करीब 11 तक जब पत्नी खुशबू ने खाना नहीं बनाया तो अनुज का उससे विवाद हो गया। पत्नी खाना बनाने जाने लगी तो अनुज ने तवे से उसके चेहरे पर वार करना शुरू कर दिया। इससे खुशबू बिस्तर पर गिर गई।
इसके बाद भी अनुज उसके सिर पर वार करता रहा। खुशबू मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन कोई नहीं आया। ज्यादा खून बहने से खुशबू ने दम तोड़ दिया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को पुलिस ने सूचना दी है। घटना के समय बेटा घर के बाहर खेल रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.