लुधियाना की सुरजीत कॉलोनी में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठियां बरसाई, 6 हुए घायल
लुधियाना: लुधियाना की सुरजीत कॉलोनी में हो रही झड़प।पंजाब के लुधियाना में गोबर-मलबा फेंकने को लेकर 2 पक्षों में झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठियां बरसाई। इसमें 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दे गई।सुरजीत कॉलोनी में हुई इस झड़प की वीडियो सामने आई है। वीडियो में दिख रहा कि कैसे दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठियां से वार कर रहे हैं। इसकी सूचना लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया।घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक पक्ष की पहचान जरनैल सिंह, जसबीर कौर, संदीप, मंजू देवी घूंडा और दूसरे पक्ष की अश्विनी और मिंटू के रूप में हुई। घायलों को उपचार के लिए बाद घर भेज दिया।जरनैल सिंह ने कहा कि दूसरे पक्ष वाले डेयरी का काम करते हैं। वह अपनी डेयरी का गोबर सीवरेज में डाल देते हैं, जोकि बाद में सड़क पर आ जाता है। इस वजह से राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती है। वह शनिवार को गोबर पर मलबा डाल रहे थे, ताकि निकलने का रास्ता मिल सके। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने उन पर आकर हमला कर दिया। उनकी पत्नी, बेटी और बाकी लोग घायल हो गए।वहीं दूसरे पक्ष के अश्विनी ने आरोप लगाया कि पहला पक्ष सड़क पर आकर मलबा बिखेर देता है। इस वजह से कई लोग गिरने से बचे हैं। वह उन्हें मलबा डालने से रोकने के लिए गए तो सभी ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। मामले की पुलिस जांच कर रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.