ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

किसान मोर्चा के नेता पहुंचेंगे; राख विवाद में धर्मपाल की हुई थी मौत

हिसार: किसानों और पुलिस के बीच हुआ था विवाद। हिसार के खेदड़ में पुलिस और किसानों के टकराव में मारे गए किसान धर्मपाल की आज शोक सभा और प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस मौके पर किसान मोर्चा के बड़े नेता और जिले भर के किसानों के पहुंचेंगे।बतां दे कि हिसार के खेदड़ थर्मल पावर प्लांट के राख को लेकर गांव की गोशाला कमेटी और थर्मल पावर प्लांट के बीच विवाद चल रहा था। 8 जुलाई को पुलिस और किसानों में झड़प हो गई। जिसमें एक किसान धर्मपाल की ट्रेक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। इस घटना में पुलिस के कई कर्मचारी और किसान घायल हो गए। पुलिस ने करीब कई किसानों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। हालांकि बाद में प्रशासन और किसानों के बीच कई दौर की वार्ता हुई, जिसके बाद राख को लेकर फैसला हुआ। तब आंदोलन समाप्त हुआ। आंदोलन करीब 86 दिन चला था।ये था राख विवादहिसार के थर्मल पावर प्लांट से किसानों को राख मुफ्त में मिलती थी। खेदर गांव की गोशाला संस्था मुफ्त में मिली इस राख को सड़क निर्माण ठेकेदारों और सीमेंट कारखानों को बेचती थी, इससे उसे आर्थिक कमाई होती थी। लेकिन पावर मिनिस्ट्री की नई गाइडलाइंस के बाद राख को टेंडर के जरिए बेचने के लिए कहा गया। जबकि किसान इस राख का मुफ्त वितरण चाहते थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.