ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन में 19 लोगों की मौत, 11 घायल

मुंबई। महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन के दौरान 19 लोगों की मौत होने की खबर है। इससे पहले 14 लोगों की मौत की खबर आई थी, लेकिन बाद में चार और लोगों की मौत हो गई। जिन लोगों की मौत हुई है उनमें एक महिला भी शामिल है। जो विसर्जन से ठीक पहले होने वाली आरती के दौरान एक पेड़ के गिरने से अपनी जान गंवा दी। वहीं, विसर्जन के दौरान बिजली की चपेट में आने से 11 लोग घायल हो गए हैं। महाराष्ट्र में 10 दिवसीय उत्सव के समापन के बाद शनिवार सुबह तक भगवान गणेश की 38,000 से अधिक मूर्तियों का मुंबई के विभिन्न जलाशयों में विसर्जन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की आठ कंपनियां, त्वरित कार्रवाई बल की एक कंपनी और 750 होमगार्ड भी तैनात किए गए थे। उधर मुंबई महानगरपालिका ने 73 प्राकृतिक और 162 कृत्रिम जल निकायों में विसर्जन की सुविधा प्रदान की थी और करीब 10,000 स्वयं सहायता कर्मियों को तैनात किया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.