ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ट्रेन से भाग गया था नागपुर; कागजात के बहाने किसान से लूटे थे डेढ़ लाख रुपए

भिलाई: लूट का आरोपी विनोद पोपटानीनकली पुलिस बनकर कागजात चेकिंग करने के बहाने किसानों से डेढ़ लाख की लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नागपुर भाग गया था। भिलाई-3 पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैस कर आरोपी का पता लगाया। आरोपी के कब्जे से लूट की रकम 1 लाख 44 हजार रुपए, 2 मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त किया है।एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने बताया कि रायपुर के केलकरपारा निवासी विनोद पोपटानी (38 साल) ने 31 अगस्त को खैरागढ़ के दो किसानों से लूट की थी। किसानों ने रेड लाइट जंप किया था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने बाइक से उनका पीछा किया। इसके बाद उम्दा पेट्रोल पंप के पास उन्हें रोककर उनकी बाइक के कागजात मांगे।किसान ने जैसे ही कागजात निकाले तो आरोपी ने बैग में रखे डेढ़ लाख रुपए देख लिए। इसके बाद उसने उनसे बैग को लूटा और रायपुर की तरफ भाग गया। शिकायत दर्ज होने के बाद भिलाई तीन पुलिस ने आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।आरोपी को पकड़ने पुलिस कर्मी का टूटा पैरलूट की घटना के बाद भिलाई तीन पुलिस ने रायपुर क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी थी। रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम को वारदात के दूसरे दिन पता चला कि आरोपी एक लॉज में छिपा हुआ है। इसके बाद उन्होंने घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह वहां से भाग खड़ा हुआ। उसे पकड़ने के चक्कर में एक सिपाही का पैर तक टूट गया।राजनांदगांव पुलिस के सामने से आरोपी गया नागपुरमामले का खुलासा के दौरान आरोपी विनोद पोपटानी ने दुर्ग एसपी को बताया कि उसे जब पता चला कि भिलाई पुलिस उसे खोज रही है तो वह घबरा गया। वारदात के तीसरे दिन वह बाइक से राजनांदगांव पहुंचा। रेलवे स्टेशन के पास 112 की गाड़ी खड़ी थी। पुलिस के सामने ही उसने स्टैंड में बाइक खड़ी की। इसके बाद ट्रेन पकड़कर नागपुर चला गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.