ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सेक्टर 12 में 90 फीट का होगा रावण; आंखों से बरसेंगे आग के शोले

पानीपत: रावण-मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों की फाइल फोटो।हरियाणा के पानीपत शहर के सेक्टर 12 कटारिया लैंड में इस बार दशहरा बहुत खास होगा। श्री कृष्णा क्लब दशहरा कमेटी की पर्व आयोजन को लेकर बैठक हुई। इसमें बताया गया कि लंकापति रावण का पुतला 90 फीट, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले 85-85 फीट के होंगे।दहन के समय रावण की आंखों से आग के शोले बरसेंगे। रंगीन आतिशबाजी देखने लायक होगी। क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि सदस्यों में इस आयोजन की सफलता के लिए विचार विमर्श किया है। पुनीत बत्रा ने बताया कि मेले में भाग लेने के लिए सांसद संजय भाटिया, विधायक प्रमोद विज, मेयर अवनीत कौर समेत अनेक गणमान्य उद्योंपतियों व समाज सेवको की सहमति आ चुकी है।110 हनुमान सभाओं की रावण दहन के वक्त होगी उपस्थितिमहेश नारंग ने बताया कि करीब 110 हनुमान सभाओं की रावण दहन के समय उपस्थित रहने की सहमति क्लब को प्राप्त हो चुकी है। ये सभाएं अपने दल बल व हनुमान स्वरूपों के साथ मेले की साक्षी बनेगी और जय श्रीराम का जयघोष करेंगी।मेले का सब से सुंदर आकर्षण हनुमान स्वरूपों की ललकार को ही माना जाता है। अजय सिंगला ने बताया कि कटारिया लैंड में पुतलों के निर्माण का कार्य 10 दिनों से हो रहा है। इस वर्ष भी क्लब द्वारा हरियाणा के सबसे बड़े पुतलों का निर्माण करवाया जा रहा है।पुतले मुस्लिम कलाकार सादिक व उनकी टीम द्वारा करीब 40 दिन में की मेहनत के पश्चात सम्पूर्ण किए जाएंगे। इस आयोजन को मेले का रूप देने के लिए राजस्थान के नगाड़ों व ढोल वालो को भी बुलाया गया है। चार लेन की सुरक्षा निजी एजेंसियों और पुलिस द्वारा की जाएगी। मेले में आने वाली भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए वाहनों की पार्किंग का भी विशेष प्रबंध किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.