उन्नाव में प्रशासन ने लगवाए गंगा किनारे बोर्ड, जनता से की अपील-मगरमच्छ दिखे तो दें सूचना
उन्नाव: आज एसडीएम मौके का निरीक्षण करने पहुंचे।उन्नाव में गंगा किनारे मगरमच्छों से सावधान रहने का बोर्ड लगाया गया है। दरअसल गंगा में मगरमच्छों के झुंड शरण लिये हुये हैं। जिसे देखते हुय प्रशासन अलर्ट हो गया है। बीते दिन तर्पण करने के दौरान मगरमच्छ ने गंगा तट पर बैठे लोगों पर झपट्टा मारा था।यह बोर्ड गंगा किनारे जगह जगह लगवाया गया है।डीएम के निर्देश पर पहुंचे एसडीएमघटना के बाद उन्नाव डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगवाने के निर्देश दिये। मौजूद स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की बात कही है। वहीं वन विभाग को लगातार काम्बिंग कर जल्द से जल्द मगरमच्छ पकड़ने के निर्देश दिए हैं।मगरमच्छों के वीडियो आ रहे हैं सामनेगंगा का जलस्तर बढ़ने पर दस दिनों से कई मगरमच्छों की चहलकदमी चंपापुरवा और गोतखोर मोहल्ले के सामने देखी जा रही है। प्रतिदिन मगरमच्छों को कोई न कोई वीडियो सोशल साइटों पर वायरल हो रहा है। ऐसी घटनाओं को देखते हुए एसडीएम अंकित शुक्ला मौके परपालिका प्रशासन को लेकर पहुंचे। जहां मिश्रा कॉलोनी से लेकर नमामि गंगे घाट तक सभी स्नान घाटों पर मगरमच्छ से बचाव से संबंधित चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिये। वहीं पूर्व में डीएफओ ने गंगा तट पर निरीक्षण कर चुुकी हैं और वन कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।बोर्ड को देख कर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।प्रशासन की अपील गंगा कटरी की तरफ ना जाएंगंगाघाट में मगरमच्छ की चहलकदमी लगातार देखी जा रही है इसको लेकर उन्नाव प्रशासन ने गंगा घाट में रहने वाले लोगों से अपील की है कि गंगा कटरी की ओर मत जाएं। यदि कहीं पर भी किसी को मगरमच्छ दिखाई देता है तो तत्काल स्थानीय वन कर्मी या सरकारी मोबाइल नंबरों पर फोन कर जानकारी दें जिससे उनको जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.