ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

घायल युवक हॉस्पिटल में भर्ती, हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर भागा

सीकर: हादसे में क्षतिग्रस्त कार।कार और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को हॉस्पिटल पहुंचाया। वहीं वाहनों को हटवाकर जाम हटवाया। टक्कर मारने के बाद ट्रक ड्राइवर भाग गया। हादसा आज सुबह करीब 11 बजे का है। मामला सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके का है।सीओ सिटी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि RTO ऑफिस के पास कार और ट्रक की भिड़ंत की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर जाकर देखा गया तो कार सवार दोनों लोगों की मौत हो चुकी थी। कार में पीछे बैठा एक युवक घायल हो गया। घायल का शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। गाड़ी में मिले डाक्यूमेंट्स के आधार पर दोनों मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।घटना के बाद मौजूद ट्रक।डिवाइडर से टकराकर ट्रक से टकराई कारहरियाणा नंबर की गाड़ी जयपुर से झुंझुनूं की तरफ जा रही थी। ट्रक झुंझुनूं से जयपुर की तरफ आ रहा था। डिवाइडर से टकराने के बाद कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई। कार में आगे की सीट पर बैठे दोनों लोगों की सिर में चोट लगने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.