सीडीपीओ ने शिशुओं की देखभाल की दी जानकारी, बोले-शिशु मृत्यु दर में गिरावट लाना उद्देश्य
मऊ: मऊ में हुई पोषण पंचायत में महिलाओं को जागरूक करते अधिकारी।शिशु मृत्यु दर में गिरावट लाने, स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि करने और जन समुदाय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग नियमित प्रयास कर रहा है। इसके लिए गांवों में पोषण प्रशिक्षण व पोषण पंचायतों का आयोजन किया जा रहा है।इन पंचायतों के जरिए लोगों को पोषण, टीकाकरण और गर्भवती, धात्री व नवजात की देखभाल के बारे में बताया जा रहा है। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने दी।मऊ में पोषण पंचायत में जुटी महिलाएं।।पोषण पंचायत में टीकाकरण को किया जागरूकबाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) संजीव कुमार ने बताया, ” ग्राम सभा ताजोपुर में मंगलवार को पोषण पंचायत बैठक हुई। इसमें उपस्थित महिलाओं को पोषण से संबंधित गतिविधियों के संबंध में बताया गया। वहीं, मौके पर टीकाकरण करने के साथ सभी जागरूक किया गया।खाद्य पदार्थों में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में बतायापरदहा ब्लाक की मुख्य सेविका गीता तिवारी ने पोषण पंचायत में खाद्य पदार्थों में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में बताया। टीकाकरण केंद्र पर पोषण पंचायत को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गुंजन पांडे और पुनीता सिंह उपस्थित रही। इन्होंने बच्चों का वजन कर उनकी स्थिति अभिभावकों को बताया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.