बीती 9 सितंबर को नहर में बच्चों के साथ लगाई थी छलांग, परिजनों ने पति पर लगाए गंभीर आरोप
करनाल: पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाते पुलिस व परिजन।हरियाणा के जिले करनाल के गांव घोघड़ीपुर के पास नहर में बेटियों के साथ छलांग लगाने वाली महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है, जबकि बेटियां सुरक्षित है। मृतका के परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं महिला की अश्लील वीडियो बनाने का आरोप जा रहा है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों ने मांग करते हुए कहा कि जब तक पुलिस प्रशासन की तरफ से उन्हें उचित आश्वासन नहीं मिलता तब तक वह शव नहीं उठाएंगे।मौके पर मौजूद पुलिस व परिजन।बेटियों के साथ नहर में लगाई थी छलांगजानकारी के अनुसार गांव चांद सराय निवासी शिवानी ने अपनी दो बेटियों के साथ नहर में छलांग लगा दी थी। उस दौरान ग्रामीणों ने शिवानी व उसकी बेटियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सोमवार देर रात सीवानी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।दहेज के लिए करते थे प्रताड़ितमृतका के भाई मुकेश ने बताया कि उन्होंने 2014 में अपनी बहन शिवानी की शादी गोहाना में की थी। कुछ समय तो उसकी बहन ससुराल में खुश रही, लेकिन इसके बाद पति व ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल पक्ष के लोग बार-बार उसे दहेज की मांग करते थे। जिसके कारण उसकी बहन परेशान थी। उसकी बहन की मौत ससुराल पक्ष के लोगों के कारण हुई है।परिजनों से बातचीत करती पुलिस।पुलिस पर कार्रवाई ना करने के आरोपमृतका के भाई मुकेश ने बताया कि उसकी बहन शिवानी ने पति व ससुराल पक्ष से तंग आकर अपनी दो बेटियों के साथ नहर में छलांग लगा दी थी, लेकिन ग्रामीणों की मदद से शिवानी व बेटियों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। मुकेश ने आरोप लगाते हुए बताया उसकी बहन से 29 मार्च 2022 में पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत उस वक्त दर्ज की जब वह वेंटिलेटर पर पड़ी हुई थी। परिजनों ने इस मामले में जांच कार्रवाई की मांग की है।वर्जनसिटी थाना के SHO कमलदीप ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजन शव को लेने के लिए राजी हो गए है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव परिजनों को सौंप दे गी। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.