ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बलबीर सिंह सीनियर वजीफा स्कीम में हर माह 6-8 हजार रुपए देगी सरकार

चंडीगढ़: जाब के खिलाड़ियों को दिए जाने वाले लाभ के बारे में बताते कैबिनेट एवं खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर।पंजाब सरकार ने स्टेट और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए साढ़े 12 करोड़ रुपए की धनराशि घोषित की है। सीनियर खिलाड़ियों को 8 हजार रुपए और जूनियर खिलाड़ियों को 6 हजार रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। पंजाब के खिलाड़ियों को अपने सपने पूरे करने के लिए पंजाब सरकार का पूर्ण समर्थन मिलेगा। इसके अलावा डाइट की राशि भी बढ़ाई गई है। यह जानकारी कैबिनेट एवं खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।प्रति माह मिलेंगे 6-8 हजार रुपएबलबीर सिंह सीनियर वजीफा स्कीम के तहत सीनियर खिलाड़ियों को प्रतिमाह 8 हजार और जूनियर खिलाड़ियों को प्रति माह 6 हजार रुपए की धनराशि दी जाएगी। यह सभी खिलाड़ी वे होंगे जो स्टेट और राष्ट्रीय स्तर के खेलों में फर्स्ट, सेकंड और थर्ड पोजिशन हासिल कर मेडल अपने नाम करेंगे। एक वर्ष की समयावधि पूरी होने पर दोबारा मेडल जीतने खिलाड़ियों को प्रति माह दी जाने वाली उक्त धनराशि निरंतर जारी रहेगी।डाइट राशि भी बढ़ाईखेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि खिलाड़ियों को दी जाने वाली डाइट की राशि भी बढ़ाई गई है। जिन खिलाड़ियों को पहले डाइट के 100 दिए जाते थे, अब यह राशि 125 रुपए कर दी गई है। हॉस्टलर्स को दी जाने वाली 200 रुपए डाइट राशि को बढाकर 225 रुपए किया गया है। मीत हेयर ने बताया कि पंजाब सरकार ने इस स्पोर्ट्स पॉलिसी का नाम बलबीर सिंह सीनियर वजीफा स्कीम रखा है। ​​​​​​​खिलाड़ियों की होगी हेल्थ इश्योरेंसमीत हेयर ने कहा कि पंजाब सरकार ने खिलाड़ियों की हेल्थ इंश्योरेंस करवाने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अच्छे-अच्छे खिलाड़ियों को अक्सर इंजरी हो जाती है। कई बार इंजरी इतनी घातक होती है कि इलाज पर लाखों रुपए खर्च आता है, कई खिलाड़ी और उनके परिजन इलाज कराने में असमर्थ होते हैं। इस कारण ऐसे खिलाड़ियों का भविष्य अंधकार में चला जाता है।लेकिन पंजाब सरकार ने सभी खिलाड़ियों की हेल्थ इंश्योरेंस करवा पंजाब को खेलों में दोबारा बुलंदियों पर ले जाने की ठानी है। अब खिलाड़ी किसी अन्य प्रकार की चिंता के बजाय केवल अपनी प्रतिभा को तराशने पर ध्यान दे सकेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.