ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आसपास की दुकानों को कराया गया बंद, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर

रायपुर: SBI के ATM में लगी भीषण आग।राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM में भीषण आग लग गई है। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई हैं। पुलिस की टीम भी घटनास्थ्ल पर मौजूद है। आसपास के इलाके को खाली कराया गया है। फिलहाल आग लगने की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है।SBI प्रबंधन को घटना की सूचना दे दी गई है। कुछ देर के लिए ट्रैफिक को रोका गया, हालांकि अब हालात काबू में है। पुलिस ने ATM के बगल में स्थित इलेक्ट्रॉनिक और बुक स्टॉल को बंद कर दिया है। इस इलाके में कई दुकानें हैं, इसलिए एहतियातन उन्हें बंद रखने को कहा गया। फिलहाल मोहल्ले की बिजली बंद कर दी गई है।पुलिस ने आग बुझाई।आसपास के लोगों ने बताया कि ATM से उन्होंने दोपहर 3 बजे धुआं निकलता देखा। थोड़ी ही देर बाद वहां भीषण आग लग गई। उन्होंने तुरंत फ्रायर ब्रिगेड को सूचना दी। बैंक अधिकारियों के आने के बाद ही पता चल सकेगा कि कैश जला है या नहीं या फिर कितनी नगदी को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.