ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कहा- बिजली के जर्जर तार बदले जाएंगे, 299 मजरों का होगा विद्युतीकरण

एटा: दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित किशोर एटा पहुंचे। यहां उन्होंने विद्युत समाधान सप्ताह की उपभोक्ताओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नई योजना के तहत आरडीएसएस रीवैम्प डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम। इसके अंतर्गत पूरे दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में जो 21 जिले आते हैं, उनमे 4 हजार करोड़ की लागत से जर्जर तारों को बदला जायेगा।जो हमारे लाइन लास वाले एरिया हैं, वहां हम लोग आर्मर्ड केबिल, एरियर बंच केबिल लगाएंगे और जहां जर्जर तार हैं, उनको चेंज करेंगे। इसमें हमारे जो एटीएनसी लास है, उसको भी कम करेंगे। इसके अलावा जर्जर तारों को बदलने की कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि समयबद्ध तरीके से स्कालजी टेंडर हमारा फाइनलाइजेशन स्टेज में है। इसमें जो भी कम्पनी हैं, उनको हम-लोग एन्वाय निर्गत करेंगे और इसी महीने जल्द से जल्द इस काम को शुरू कराएंगे। इसका व्यापक प्रचार प्रसार कराएँगे।ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगीयहां करीबन 187 करोड़ रुपये का काम होने वाला है। जो जर्जर तार हैं वो चेंज होंगे और इसके अलावा इसका दूसरा फेज भी है, मुझे लग रहा है वो भी जल्दी ही जो मॉर्डनाइजेशन का है। जिसमें कुछ नये बिजली घर भी बनेंगे। ट्रांसफॉर्मर की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। ये योजना ऐसी है कि जब तक हम लाइन लास और बिजली की हानिया है उसे हम पूरा करें।550 करोड़ का डीपीआर भेजा गया हैसौभाग्य योजना में एटा जनपद में 299 हमारे ऐसे मजरे हैं जो पार्शियली इलेक्ट्रिफाइड हैं। इनका सर्वे का काम हम लोगों ने कर लिया है। ये सौभाग्य थ्री योजना है और इसमें भी पूरे डिस्कॉम से मुझे लगता है कि करीब 550 करोड़ का हमने डीपीआर बनाकर भेजा है। उसमें एटा और बुन्देलखंड के जिले हैं। जहां सबसे अधिक इस तरह के गांव हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.