पास से गुजर रहे दूधवाले ने निकाला बाहर, कल्पना चावला अस्पताल में भर्ती
करनाल: करनाल में मौके पर पहुंच कर जांच करती पुलिस।हरियाणा के करनाल में पश्चिमी यमुना नहर में कर्ण लेक के पास महिला ने छलांग लगा दी। जैसे ही महिला नहर में कूदी पास से गुजर रहे दूधवाले ने उसे देख लिया। जिसके बाद उसने दोस्तों के सहयोग से महिला को बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया।मौके पर मौजूद लोग।जिसके बाद डायल-112 मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर अवस्था में महिला को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो महिला ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। दूधवाला नहर के पास से गुजर रहा था। चूंकि वह अकेला था और महिला को नहर से निकालने में सक्षम नहीं था, लिहाजा उसने अपने दोस्तों को मौके पर बुलाया।जिसके बाद उसके दोस्त मौके पर पहुंच गए। फोल्डिंग की रस्सी की मदद से महिला को नहर से बाहर निकाला गया। महिला की सांसें चल रही थी, उसके शरीर में पानी चला गया। महिला को उल्टा करके पानी बाहर निकाला गया और घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।मौके पर पहुंची पुलिस।महिला के पास मिला मोबाइलमहिला के पास एक मोबाइल फोन मिला है और उसके हाथ पर पूजा लिखा हुआ है। मौके पर पहुंची डायल-112 ने बताया कि महिला की पहचान हो चुकी है। महिला को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया है तथा महिला के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। महिला ने नहर में क्यों छलांग लगाई इसके कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।गांव बड़ौता में हुइ थी महिला की शादीजानकारी के अनुसार पूजा नाम की यह महिला पानीपत की रहने वाली है और बड़ौता गांव में महिला की शादी हो रखी है। महिला के पास एक लड़का व एक लड़की है। महिला ने क्यों नहर में छलांग लगाई। इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।महिला को अस्पताल ले जाती पुलिस।सदर थाना के SHO मनोज कुमार ने बताया कि महिला की पहचान हो गई। महिला की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। महिला बयान देने के हालत में नहीं है। महिला की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों को सूचित कर दिया गया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.