ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

3 महीने से नहीं मिला राशन, ग्रामीण बोले- सोसाइटी संचालक उनके हिस्से का किसी और को दे रहा चावल

जगदलपुर: ग्रामीणों ने कलेक्टर से राशन न मिलने की लिखित शिकायत की।छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के एक परिवार को पिछले 3 महीनों से शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन नहीं मिला है। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि सोसाइटी संचालक गांव के ही एक परिवार को उनके हिस्से का राशन दे रहा है। उन्हें राशन न मिलने से भूखे मरने की स्थित याए गई है। परिवार के सदस्यों ने इस मामले की शिकायत बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार से भी की है। कलेक्टर ने खाद्य विभाग को जांच करने के निर्देश दिए हैं।दरअसल, यह मामला जिले के मुंडागांव का है। इस गांव के रहने वाले बुद्धूराम कश्यप ने बताया कि, पिछले 3 महीने से गांव का सोसाइटी संचालक उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर अन्य परिवार को राशन दे रहा है। राशन दुकान संचालक की मनमानी से परेशनी हो रही है। घर में खाने को दाना नहीं है। आर्थिक स्थित भी इतनी मजबूत नहीं है कि, बाहर दुकानों से राशन लेकर काम चला लें। परिवार के सदस्यों ने मंगलवार को कलेक्ट्रर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर से शिकायत की है।कलेक्टर से मुलाकात करते ग्रामीण।कलेक्टर बोले- जांच करवाएंगेइधर इस मामले पर बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि इससे पहले भी मुंडागांव पंचायत से राशन गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। शिकायत पर खाद्य विभाग की टीम को भी जांच के लिए पंचायत में भेजा गया था। एक बार फिर से ग्रामीणों ने उनके हिस्से का राशन किसी और हितग्राही को देने को लेकर शिकायत की है। जिस पर जल्द ही जांच करके उचित कार्यवाही की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.