रीडिंग में गड़बड़ी होने पर एजेंसी पर दर्ज होगी एफआईआर
नई दिल्ली | दिल्ली जल बोर्ड ने मीटर रीडिंग में गड़बड़ी मिलने पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। जल मीटर में गड़बड़ी मिलने पर बोर्ड मीटर रीडर और एजेंसी पर एफआईआर दर्ज कराएगा। इस संबंध में दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को सभी 21 बिलिंग एजेंसिंयों के साथ बैठक ली।बताते चलें कि दिल्ली जल बोर्ड के 41 जोन है, जिसमें 21 जोन में बिलिंग के लिए प्राइवेट एजेंसियों को नियुक्त किया गया है। इस मौके पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मीटर रीडिंग में गड़बड़ी पर अब बिलिंग एजेंसियां भी जिम्मेदार होंगी। मीटर रीडर की डिटेल्स को आधार से लिंक किया जाएगा।इसके अलावा उपभोक्ताओं को गलत बिलिंग के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। मीटर रीडर को न्यूनतम मानदेय न देने वाली एजेंसियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.