जगाधरी GT रोड पर SD कॉलेज के पास हुआ एक्सीडेंट; सिर के ऊपर से गुजरा टायर
अंबाला: अंबाला में जगाधरी जीटी रोड पर हुए हादसा की जांच करती पुलिस।हरियाणा के अंबाला जिले में एक बाइक चालक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। हादसा अंबाला-जगाधरी GT रोड पर SD कॉलेज के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई की। फिलहाल मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हुई है।मिली जानकारी के मुताबिक, बाइक चालक युवक साहा से अंबाला कैंट की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह SD कॉलेज से थोड़ा आगे निकला तो किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। टायर सिर के ऊपर से गुजरने के कारण यवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.