ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सिर्फ नेहरू खानदान में पैदा हुए लोगों को ही स्वतंत्रता सेनानी मानते हैं राहुल : भाजपा

नई दिल्ली । भाजपा ने राहुल गांधी पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि राहुल गांधी हिंदू विरोधियों का सम्मान करते हैं, लेकिन जब बात सच्चे गांधीवादियों के सम्मान की आती है, तो राहुल उनका अपमान करते नजर आते हैं। भाजपा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट कर कहा कि, राहुल की प्राथमिकताएं बिल्कुल साफ हैं। हिंदू विरोधियों का सम्मान करो और सच्चे गांधीवादियों का अपमान करो। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी केवल नेहरू परिवार में पैदा हुए लोगों को ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मानते हैं।
भाजपा ने इस वीडियो में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को भारत तोड़ो यात्रा बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। तमिलनाडु में पादरी से मुलाकात की आलोचना करते हुए भाजपा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कहा गया है कि अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने तमिलनाडु में देश विरोधियों और हिंदू विरोधियों का सम्मान किया और केरल पहुंचने के बाद उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और सच्चे गांधीवादियों का अपमान किया।
देश की आजादी के लिए ब्रिटिश के खिलाफ लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और सच्चे गांधीवादियों केई मैमन और पी गोपीनाथन नैय्यर की याद में बने स्मारक के उद्घाटन में राहुल गांधी को जाना था लेकिन बिना किसी सूचना के अंतिम समय पर राहुल गांधी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। भाजपा ने कहा कि ऐसा कर राहुल गांधी ने सिर्फ इन दोनों का ही अपमान नहीं किया बल्कि हर उस स्वतंत्रता सेनानी का अपमान किया जिन्होंने हमारे देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। वीडियो में केरल कांग्रेस अध्यक्ष सुधाकरन और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के बयान का जिक्र करते हुए कहा गया है कि कांग्रेस के नेता भी राहुल गांधी के इस कृत्य की वजह से असहज हो गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.