ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली में गुजर गया तीसरी लहर का पीक! स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले- खतरा अभी भी टला नहीं

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की तीसरी लहर का चरम संभवत: गुजर चुका है। हालांकि, उन्होंने आगाह किया कि दिल्ली अभी खतरे से बाहर नहीं आई है। जैन ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘दिल्ली में हाल ही में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में भारी वृद्धि उछाल देखने को मिला था, जब एक दिन में 28 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे। संक्रमण दर भी बढ़कर 30 फीसदी के पार चली गई थी।’ जैन ने कहा, ‘इस उछाल को कोविड-19 की मौजूदा लहर का चरम माना जा सकता है और ऐसा लगता है कि इस लहर का चरम गुजर चुका है।

बीते कुछ दिनों में रोजाना दर्ज होने वाले नए मामलों में गिरावट आई है। बुधवार को 24 फीसदी की संक्रमण दर के साथ 13 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे। बृहस्पतिवार को नए मरीजों की संख्या में और भी कमी आई है।’ राष्ट्रीय राजधानी में 13 जनवरी को 29.21 फीसदी की संक्रमण दर के साथ 28,867 नए मरीज सामने आए थे, जो महामारी की शुरुआत के बाद दिल्ली में एक दिन में दर्ज सर्वाधिक मामले थे। 14 जनवरी को संक्रमण दर बढ़कर 30 फीसदी से अधिक हो गई थी। जैन ने हालांकि चेताया कि दिल्ली में कोविड-19 की मौजूदा लहर का चरम भले ही गुजर चुका हो, लेकिन ‘‘हम अब भी यह नहीं सकते कि राष्ट्रीय राजधानी खतरे से बाहर है।

हमें महामारी के आगामी रुख पर नजर रखने की जरूरत है।” प्रतिबंधों में ढील दिए जाने से जुड़े एक सवाल पर जैन ने कहा कि जरूरी उपायों के जरिये कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी लाने में सफलता मिली है, लेकिन प्रतिबंधों में रियायत पर फैसला लेने से पहले हमें आने वाले दिनों में स्थिति की निगरानी करने की जरूरत पड़ेगी। कोरोना संक्रमण की जांच दर में कमी आने के सवाल पर जैन ने दावा किया कि दिल्ली में अन्य राज्यों के मुकाबले अब भी ज्यादा नमूनों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर जरूरत है तो किसी की भी जांच करने से इनकार नहीं किया जा रहा है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.