ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सामने आया सीएम केजरीवाल का ‘नया मिशन’

दिल्ली और पंजाब में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार विस्तार योजना पर आगे बढ़ रही है। गुजरात और हिमाचल में विधानसभा चुनाव में पूरा जोर लगा रही पार्टी अब एक और नए मोर्चे पर दस्तक देने जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल का अगला मिशन राजस्थान है। वह अगले महीने ही इसकी शुरुआत करने जा रहे हैं। अगले साल राजस्थान में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर उनका कार्यक्रम तय किया गया है।
आप के ही एक विधायक नरेश बाल्यान ने पार्टी की इस योजना का खुलासा किया है। विधायक ने ट्विटर पर केजरीवाल के कार्यक्रम के बारे में बताते हुए यह भी संकेत दिया कि यहां उनके निशाने पर सत्ताधारी कांग्रेस है। विधायक नरेश ने ट्वीट किया, ”7 और 8 अक्टूबर को राजस्थान के जयपुर में एक रैली और अगले दिन युवा संवाद कर माननीय अरविंद केजरीवाल जी राजस्थान में एक कथित भ्रष्ट ‘जादूगर’ की जादूगरी छुड़ाएंगे और राजस्थान में बदलाव का आगाज करेंगे।”
अरविंद केजरीवाल के राजस्थान जाने के कार्यक्रम का खुलासा ऐसे समय पर किया गया है जब एक दिन पहले ही ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दस्तक दी है। ओवैसी की पार्टी भी राजस्थान में अगला विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है और पार्टी ने इसके लिए संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। आप और एआईएमआईएम की एंट्र्री के बाद राजस्थान में मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.