ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हेयर ग्रोथ के लिए इन फलों का जूस पिए

बालों का झड़ना ज्यादातर लोगों की समस्या है।मौसम कोई भी हो लेकिन हेयर फॉल होना कम ही नहीं होता है। वहीं, जब मौसम बदल रहा होता है, तो फिर यह समस्या और भी बढ़ जाती है।ऐसे में आप हेयर फॉल रोकने के लिए काफी महंगे प्रॉडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते रहते हैं लेकिन इससे कहीं न कहीं आपके बालों को ज्यादा नुकसान पहुंचता है क्योंकि ज्यादा केमिकल बालों के लिए सही नहीं है।
गाजर का जूस : गाजर विटामिन ए और ई का एक बड़ा स्रोत हैं, जो स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं और समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं। अगर आप घने और लंबे बाल पाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में कम से कम एक गिलास गाजर का रस जरूर शामिल करें।
कीवी का जूस : कीवी का रस विटामिन ई से भरा हुआ है, जो बालों की ग्रोथ को प्रोमोट करता इसलिए, इसे रेग्युलर पीने से हेयर फॉल भी रूक जाता है। इसके फल के गूदे को अपनी स्कैल्प पर लगाने से भी आपके बालों की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।
एलोवेरा जूस : एलोवेरा जूस बालों के झड़ने को कम करने में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें विटामिन होते हैं,जो बालों को मजबूत बनाते हैं। इससे इसकी टूटने की संभावना भी कम हो जाती है।जूस में मौजूद एंजाइम स्कैल्प को हाइड्रेट और पोषण देते हैं।इसे पीने के अलावा, आप डैंड्रफ और खुजली वाली स्कैल्प से छुटकारा पाने के लिए इसे सिर पर लगा सकते हैं।इतना ही नहीं यह बालों को सिल्की और शाइनी भी बनाता है।
आंवला जूस : आंवला का रस बालों और स्कैल्प के लिए भी बहुत ही अच्छा है क्योंकि इसमें विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में होता है, जो मुक्त कणों से लड़ता है। नियमित रूप से जूस पीने से नई कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा मिलता है। इसलिए, अगर आप हेल्दी बाल चाहते हैं, तो इसके जूस को डाइट में जरूर शामिल करें।
अमरूद का जूस : अमरूद का जूस एंटीऑक्सिडेंट के साथ-साथ कैल्शियम, आयरन, फोलिक एसिड आदि जैसे विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो बालों के लिए बेहतरीन होते हैं। इसका रस पीने के अलावा, अमरूद के पत्तों को उबालकर बालों को झड़ने से रोकने के लिए सिर पर लगा सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.