ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शहर को प्रदूषण से बचाने के लिए लगाए जा रहे पांच एंटी स्मॉग गन, मंगलवार से काम करना शुरू कर देंगे

फरीदाबाद: पायलट प्राेजेक्ट के तौर पर लगाए जा रहे, एक हजार लीटर की पानी टंकी के साथ चलेगा स्माॅग गन। प्रदूषण रोकने में मिलेगी मदद, दो महीने में इसकी टैंक की क्षमता बढ़ाकर की जाएगी पांच हजार लीटर।शहर को प्रदूषण को बचाने के लिए नगर निगम पांच एंटी स्मॉग गन लगाना शुरू कर दिया है। अगले सप्ताह में मंगलवार से स्मॉग गन काम करना शुरू कर देगा। इसे लगाने के लिए अलग अलग हिस्सों में पांच स्थान चिन्हित किए गए हैं। इन स्मॉग गन को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लगाया जा रहा है। इसके साथ एक हजार लीटर क्षमता पानी के टंकी भी लगाई जा रही है। आने वाले समय में इसकी क्षमता बढ़ाकर पांच हजार लीटर तक कर दी जाएगी।बता दें कि सर्दी का मौसम शुरू होते ही प्रदूषण स्तर बढ़ना शुरू हो जाता है। प्रदूषण के कारण शहर कई बार बदनामी भी झेल चुका है। इस समस्या से निपटने के लिए केंद्र सरकार के सहयेाग से सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। करीब 22 लाख रुपए कीमत से पांच एंटी स्मॉग गन खरीदे गए हैं। नगर निगम के एक्सईएन ओपी कर्दम ने बताया कि एंटी स्मॉग गन को लगाने के लिए नगर निगम सभागार के पास, नाहर सिंह पार्क बल्लभगढ़, सेक्टर 11 दीनदयाल पार्क, सेक्टर 16 मेन मार्केट डिस्पोजल के पास और सेक्टर 31 सब स्टेशन के पास लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार से स्मॉग गन काम करना शुरू कर देगा। इसके लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। स्मॉग गन जहां स्थापित किया जा रहा है वहां के चारों ओर करीब 30 मीटर की दूरी कवर हो जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.