मुख्यमंत्री चौहान ने सर विश्वेश्वरैय्या की जयंती पर नमन किया
भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या की जयंती पर निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
सर विश्वेश्वरैय्या भारत के महान अभियन्ता एवं राजनयिक थे। उन्हें वर्ष 1955 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से विभूषित किया गया था। भारत में उनका जन्म-दिन अभियन्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनका जन्म कर्नाटक के कोलार जिले में 15 सितंबर 1860 को हुआ। कृष्णराजसागर बांध, भद्रावती आयरन एंड स्टील वर्क्स, मैसूर संदल ऑयल एंड सोप फैक्टरी, मैसूर विश्वविद्यालय, बैंक ऑफ मैसूर सहित अन्य कई महान उपलब्धियाँ सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या के कड़े प्रयास से ही संभव हो पाई।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.