ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दो साल से अवैध तरीके से भारत में रह रहा था चीनी नागरिक

गौतमबुद्धनगर। भारत में अवैध रूप से रह रहे 34 साल के चीनी नागरिक को गौतमबुद्धनगर पुलिस की स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) ने हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने बुधवार क बताया कि चीनी नागरिक का वीजा दो साल पहले खत्म हो गया था। संदिग्ध को दिल्ली के डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है। एलआईयू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘चीनी नागरिक की पहचान झांग लियांग के रूप में हुई है। वह पिछले दो साल से सेक्टर 112 में किराए पर रह रहा था। लियांग 2019 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था और यहां अपने बिजनेस का संचालन कर रहा था। अधिकारी ने कहा, ‘उसका वीजा दिसंबर 2020 में खत्म हो गया था लेकिन वह नियमों का उल्लंघन करते हुए अपने देश वापस नहीं लौटा। उसने 2021 में वीजा बढ़ाने के लिए आवेदन दिया जिसे खारिज कर दिया गया था। उसे दिल्ली के एक डिपोर्टेशन सेंटर भेज दिया गया है और संबंधित एजेंसियों को मामले की जानकारी दे दी गई है।’ इस साल 22 अगस्त को भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में जिले से 15 चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। एलआईयू द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 26 मई से 14 सितंबर के बीच करीब 50 चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है और उन्हें निर्वासन केंद्रों में भेजा गया है। इन नागरिकों को इसलिए हिरासत में लिया गया क्योंकि वे अपने वीजा की अवधि खत्म होने के बाद जिले में अवैध रूप से रह रहे थे। इसके अलावा 23 अन्य विदेशी नागरिकों जिसमें चार चीनी, एक कोरियाई और 18 अफ्रीकी शामिल हैं, को पुलिस ने अवैध गतिविधियों में शामिल होने और 2022 में उनके वीजा के खत्म होने के बावजूद देश में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी गौतमबुद्धनगर पुलिस आयुक्तालय की ओर से एक आधिकारिक बयान में दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.