ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गौतम अदाणी सीमेंट कारोबार सौंपेंगे करण अदाणी को

नई दिल्ली| सीमेंट के कारोबार में अपने बेटे करण अदाणी को उतारने के अलावा गौतम अदाणी इस बिजनेस में वरिष्ठ प्रोफेशनल्स को भी उतारने का प्लान बना रहे हैं।बता दें कि अदाणी ग्रुप ने अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी लिमिटेड के अधिग्रहण को पूरा कर लिया है।गौतम अदाणी ने 10.5 अरब डॉलर में दो दिग्गज कंपनियों का अधिग्रहण कर उसका संचालन अपने बड़े बेटे करण अदाणी को सौंपने का फैसला किया है। ये दोनों कंपनियां सीमेंट निर्माण से जुड़ी हैं। बता दें कि करण अदाणी फिलहाल अदाणी ग्रुप का पोर्ट का कारोबार देखेते हैं। वे अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के सीईओ हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सीमेंट के कारोबार में अपने बेटे को उतारने के अलावा गौतम अदाणी इस बिजनेस में वरिष्ठ प्रोफेशनल्स को भी उतारने का प्लान बना रहे हैं।बता दें कि अदाणी ग्रुप ने अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी लिमिटेड के अधिग्रहण को पूरा कर लिया है। सीमेंट कारोबार की दो दिग्गज कंपनियों का अधिग्रहण करने के बाद अदाणी ग्रुप सीमेंट निर्माण के मामले में देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी होगी। पहले नंबर पर आदित्य बिड़ला ग्रुप की अल्ट्राटेक सीमेंट है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अदाणी ग्रुप इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स फर्म बनाने के लिए समूह के बंदगाहों और सीमेंट व्यवसायों के बीच तालमेल बनाने की योजना पर काम कर रहा है और इसके लिए करण अदाणी को अंबुला सीमेंट के गैर-कार्यकारी निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.