ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पाकिस्तान में फिर बढ़ा कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए रिकार्ड मामले

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के रिकार्ड मामले दर्ज किए गए हैं। जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में सात हजार 678 मामले दर्ज किए गए हैं, जो 2020 में महामारी के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके अलावा 24 घंटे के दौरान संक्रमण के कारण 23 लोगों की मृत्यु हो गई है। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 29,065 तक पहुंच गया है।

नेशनल कमांड एंड आपरेशन सेंटर (एनसीओसी) के आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले, 13 जून, 2020 में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आए थे, उस समय छह हजार 825 मामले दर्ज किए गए थे। देश में मामले बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि, संक्रमण को रोकने के लिए पाकिस्तान सरकार ने लाकडाउन लगाने से इन्कार कर दिया है।

बुधवार को प्रधानमंत्री इमरान खान ने लाकडाउन लगाने की अटकलों को खारिज कर दिया था। ताजा केस सामने आने के बाद कुल मामलों की कुल संख्या 13 लाख 50 हजार से भी ऊपर पहुंच गई है। जियो टीवी ने बताया कि इस बीच, पिछले 24 घंटों में 59,343 परीक्षण किए गए और सकारात्मकता अनुपात 12.93% तक पहुंच गया है।

भारत में 24 घंटे में करीब साढ़े तीन लाख केस आए सामने

भारत में भी कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में करीब साढ़े तीन लाख मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 24 घंटे में 3,47,254 नए मामले सामने आए हैं। देश में कल के मुकाबले आज 29,722 ज्यादा मामले सामने आए हैं। गुरुवार को कोरोना के 3,17,532 मामले दर्ज किए गए थे। इसके साथ ही डेली पाजिटिविटी रेट भी बढ़कर 17.94% हो गया है। वहीं, इस दौरान कोरोना से 703 लोगों की मृत्यु हो गई है। हालांकि 24 घंटे में 2,51,777 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 20 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं, अब तक 3,60,58,806 रिकवरी हुई हैं। इसके अलावा कोरोना से 4,88,396 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसी बीच ओमिक्रोन के मरीजों की संख्या बढ़कर 9,692 हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.