ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सचिवालय में कार्मिक विभाग सेक्शन में लगी आग

जयपुर में अलसुबह सचिवालय की मुख्य इमारत में स्थित कार्मिक विभाग सेक्शन में आग लग गई। दूसरी मंजिल से धुंआ निकलता देख सचिवालय में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने दमकल विभाग को सूचना दी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आग लगने की सूचना पर कार्मिक विभाग से संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। आग लगने से अलमारियों में रखी कई महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख हो गई। दमकल कर्मियों ने कार्यालय में रखी कई महत्वपूर्ण फाइल को भी जलने से बचाया। वहीं सचिवालय के सुरक्षा अधिकारियों ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने राख हो चुके दस्तावेजों के साक्ष्य एकत्रित किए।
प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की संभावना जताई जा रही है। कार्मिक विभाग के जिस कार्यालय में आग लगी, वहां पर राजस्थान के तमाम ब्यूरोक्रेट्स और गजेटेड ऑफिसर्स के रिकॉर्ड को रखा जाता है। इसके अलावा अधिकारियों की पोस्टिंग और प्रमोशन से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी कार्मिक विभाग के पास रहते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.