ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सेवा पखवाड़ा के तहत जिले के सभी अस्पताल में लगा शिविर, 150 मरीजों को मिला लाभ

गाजीपुर: गाजीपुर में स्वास्थ्य शिविर में परीक्षण के बाद मरीजों को दवाएं दी गईं।गाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। पखवाड़े के दूसरे दिन जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर ‘निशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण एवं स्वास्थ्य मेले’ का आयोजन किया गया।जिला अस्पताल के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने फीता काटकर उदघाटन किया और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का अवलोकन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करके स्वस्थ भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है।गाजीपुर में स्वास्थ्य शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।मरीजों का परीक्षण कर दी दवामुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में डॉ. प्रभात कुमार (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. अनुराग कुमार वर्मा (ईएनटी), डॉ. एसपी चौधरी (आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी) और डॉ. अग्रहरी (हड्डी रोग) ने 150 से ज्यादा लोगों का परीक्षण कर चिकित्सा सेवा प्रदान की।कई स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूदइस अवसर पर साकेत सिंह, ज्ञानचंद्र यादव, संतोष सिंह (एक्स रे टेक्नीशियन), प्रसूनकांत शर्मा आदि चिकत्सकीय कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा मौजूद रहे। जिला महिला चिकित्सालय मे आयोजित स्वास्थ्य शिविर का भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने फीता काटकर शुभारंभ किया।कई जगह लगाए गए स्वास्थ्य शिविरआदर्शगांव के हाथीखाना स्वास्थ्य केन्द्र पर भाजपा कोषाध्यक्ष अच्छे लाल गुप्ता और शिशुपाल सिंह उर्फ घुरा सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख ने फीता काटकर उदघाटन किया। जबकि सुभाकरपुर स्वास्थ्य केन्द्र पर रामनरेश कुशवाहा और संकठा प्रसाद मिश्र ने फीता काटकर स्वास्थ्य शिविर का उदघाटन किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.